कर्नाटक में शोक की लहर: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन

Edited By Updated: 10 May, 2026 08:25 AM

karnataka cabinet minister d sudhakar passes away

कर्नाटक सरकार के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डी. सुधाकर का आज तड़के निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और पिछले दो महीनों से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण (Lung Infection) से जूझ रहे थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारे में शोक...

Karnataka Minister D. Sudhakar Death : कर्नाटक सरकार के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डी. सुधाकर का आज तड़के निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और पिछले दो महीनों से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण (Lung Infection) से जूझ रहे थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

उपचार के दौरान हुआ निधन

बेंगलुरु के 'कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (KIMS) द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंत्री सुधाकर ने रविवार तड़के 3:15 बजे अंतिम सांस ली। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें दो महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही थी। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. आर. चिन्नादुरई ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की।

डी. सुधाकर कर्नाटक राजनीति के एक अनुभवी और लोकप्रिय चेहरे थे। वे चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। वर्तमान में वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कैबिनेट में योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे थे। कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ माने जाने वाले सुधाकर को उनकी सादगी और जनता के बीच गहरी पकड़ के लिए जाना जाता था।

दिग्गजों ने जताया शोक

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डी.के. शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें एक कर्मठ सहयोगी और जनता का सच्चा सेवक बताया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्र हिरियूर ले जाया जाएगा जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!