केरल बाढ़: यमराज पर भारी पड़े 'असली हीरो'

Edited By Anil dev,Updated: 27 Aug, 2018 05:08 PM

kerala flood indian army sridhar warrior joc

केरल में आई भीषण बारिश और बाढ़ में भारतीय सेना ने देवदूत जैसा काम किया है। भारतीय नौसेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए इस दौरान हजारों लोगों की मदद की। भारतीय नौसेना ने मूसलाधार बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित केरल में फंसे करीब 17,000 लोगों को बचाया।

कोच्चि: केरल में आई भीषण बारिश और बाढ़ में भारतीय सेना ने देवदूत जैसा काम किया है। भारतीय नौसेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए इस दौरान हजारों लोगों की मदद की। भारतीय नौसेना ने मूसलाधार बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित केरल में फंसे करीब 17,000 लोगों को बचाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।  कोच्चि में प्रवक्ता कमांडर श्रीधर वारियर ने बताया कि नौसेना कर्मी केरल में ‘‘अभियान मदद’’ नामक बचाव मिशन का हिस्सा थे। उन्होंने अछ्वुत कौशल एवं साहस दिखाते हुए हजारों लोगों को बचाया। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे केरल में भारतीय नौसेना ने कुल 16,843 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला, इनमें से 1,173 को हवाई मार्ग के जरिए निकाला गया जबकि 15,670 को दल ने जेमिनी नौकाओं की मदद से बचाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका कौशल और बचाव के व्यवस्थित प्रयास ही थे कि किसी इलाके से किसी भी व्यक्ति की डूबकर मौत की खबर नहीं आई है।’’  वारियर ने बताया कि संयुक्त अभियान केन्द्र (जेओसी) के समन्वय में दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के कमान, नियंत्रण एवं साजो सामान संगठन ने यह सुनिश्चित किया कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में नौसेना के जवान तैनात किए जाएं जो क्षमता का इस्तेमाल करते हुए अधिक से अधिक लोगों को बचाएं। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि राज्य प्रशासन से मिली जानकारी और जमीन पर काम कर रहे दलों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह पता चला कि कमान के पास उपलब्ध संसाधनों के बहुत सावधानी से इस्तेमाल की योजना बनायी और जिन इलाकों से संकट में घिरे होने की सूचना वाले फोन अधिक आ रहे थे वहां दलों को तैनात किया गया।     

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!