केरल सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राहुल पर हमला कर रही : कांग्रेस

Edited By Utsav Singh,Updated: 13 Apr, 2024 06:43 PM

kerala government attacking rahul to hide its failures congress

केरल में विपक्षी कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी सरकार की प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने और राज्य में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के लिए सबसे पुरानी पार्टी और राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं।

नेशनल डेस्क : केरल में विपक्षी कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी सरकार की प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने और राज्य में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के लिए सबसे पुरानी पार्टी और राहुल गांधी पर हमला कर रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि पिछले 30 दिनों से ज्यादा समय से कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करने के लिये एक ही भाषण पढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने से बच रहे हैं।

PunjabKesari

भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस पर हमला कर रही
सतीशन ने कहा कि कांग्रेस का माकपा के वरिष्ठ नेता से एक ही सवाल है--‘‘आप राष्ट्रीय स्तर पर हमारे बिना सांप्रदायिकता और फासीवाद को कैसे हराएंगे। कांग्रेस ‘इंडिया' गठबंधन की अगुवाई कर रही है। अगर कांग्रेस तबाह होती है या कमजोर होती है, तो इससे किसे मदद मिलेगी। यह पिनराई विजयन से हमारा सवाल है। इसलिये, आप (विजयन) राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं, ताकि भाजपा की मदद की जा सके।'' परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सतीशन ने आरोप लगाया कि चूंकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास चुनाव की तारीख नजदीक आने पर दिखाने के लिए उपलब्धियां नहीं हैं, इसलिए वह अपनी प्रशासनिक विफलताओं, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस पर हमला कर रही है।

PunjabKesari

भाजपा के खिलाफ बोलने से डरते हैं 
उन्होंने दावा किया कि वाम सरकार की 1,500 करोड़ रुपये की 'केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (केएफओएन)' परियोजना कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है, क्योंकि शुरू होने के सात साल बाद भी यह अब तक पूरी नहीं हुई है। सतीशन ने कहा कि केएफओएन परियोजना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने विजयन और माकपा पर यह भी आरोप लगाया कि वे भाजपा के खिलाफ बोलने से डरते हैं, क्योंकि उनके कई नेता कथित तौर पर सोने की तस्करी और करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाले सहित विभिन्न वित्तीय घोटालों में शामिल हैं। सतीशन ने आरोप लगाया, "इन मामलों में कार्रवाई का डर सत्तारूढ़ पिनराई विजयन और माकपा को सता रहा है और भाजपा त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख लोकसभा क्षेत्रों में अपने लिए वामपंथी वोट पाने के लिए इसका फायदा उठा रही है।"

PunjabKesari

उन्होंने तर्क दिया कि भाजपा और माकपा चाहे जो भी समझौता करें, कांग्रेस और संयुक्त लोकतंत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) भाजपा को केरल में एक भी सीट नहीं हासिल करने देंगे। केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!