चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार..., खुशी की आखिरी कॉल से पकड़े गए 'कातिल' मां-बाप

Edited By Updated: 27 May, 2026 06:46 PM

killer  parents caught thanks to khushi s final call

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय एक किशोरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि दोनों ने मिलकर किशोरी की हत्या...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय एक किशोरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि दोनों ने मिलकर किशोरी की हत्या की और गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी के के मामा ने उन दोनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि गोकुलधाम सोसायटी के निवासी कपिल भारद्वाज की पहली पत्नी प्रीति की 2017 में मौत हो गई थी तथा प्रीति से उसके दो बच्चे 17 वर्षीय बेटी खुशी उर्फ खुशबू और बेटा राधे हुए। कुमार के अनुसार प्रीति की मौत के बाद कपिल ने अन्य महिला पिंकी से दूसरी शादी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार रात खुशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद कपिल ने शव को ब्रजघाट ले जाकर वहां अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा इस घटना की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने मेरठ पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोप लगाया कि कपिल तथा उसकी दूसरी पत्नी ने खुशी की हत्या की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने जांच शुरू की और कपिल भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। एसपी ग्रामीण के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें किशोरी अपनी मौसी से कथित तौर पर कह रही है कि उसे वहां से ले जाया जाए, अन्यथा "वे लोग उसे मार देंगे"।

पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की दूसरी पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भूपेंद्र शर्मा का आरोप है कि खुशी को पिछले कई वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कपिल पर अपनी बहन प्रीति की मौत को लेकर भी संदेह जताया है। मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!