Kolkata Police पर बड़ा एक्शन: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दो डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 10:30 AM

kolkata two dcps suspended over controversial social media post

पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर नियमों का उल्लंघन कर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों (डिप्टी कमिश्नर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर...

Kolkata Police DCP Suspended : पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर नियमों का उल्लंघन कर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों (डिप्टी कमिश्नर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस कड़ी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।

अधिकारी ने बताया कि आंतरिक समीक्षा में दोनों पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कहा, पुलिसकर्मियों, विशेष रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

ऐसी किसी भी सामग्री की नियमों के अनुसार जांच की जाती है जिससे जनता की धारणा या पुलिस बल की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि निलंबित अधिकारियों में पुलिस उपायुक्त-तृतीय (उत्तर मंडल) विधान साहा और पुलिस उपायुक्त (बंदरगाह मंडल-द्वितीय) पार्थ प्रतिम दास शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Heavy Rainfall Warning: अगले 24 घंटे भारी, देश के 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी

सूत्रों ने बताया कि दोनों अधिकारियों का निलंबन 2025 में पुलिस के एक व्हाट्सऐप समूह में उनकी कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। अधिकारी ने कहा, निलंबित अधिकारियों में से एक ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शुभेंदु उस समय नेता प्रतिपक्ष थे और वह अब मुख्यमंत्री हैं। 

दूसरे अधिकारी ने उन टिप्पणियों का कथित तौर पर समर्थन किया था। शिकायतें मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला किया। अधिकारी ने कहा, दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे विभागीय कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: सीनेट उम्मीदवार की Ex-Girlfriend ने खोले बेडरूम के डर्टी सीक्रेट, कहा- मेरे मना करने पर भी बार-बार...

सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब हाल में कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कोई बयान देने या सामग्री पोस्ट करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी थी। नंद ने अधिकारियों से कहा था कि पुलिस बल के किसी सदस्य की अनुचित टिप्पणी का समाज पर असर पड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल करते समय संयम बरतने का निर्देश दिया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!