Edited By Pardeep,Updated: 17 Oct, 2026 11:11 PM

उत्तर कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध चोरबगान सार्वजनीन (शारदा पार्क) दुर्गा पूजा पंडाल में मची भीषण भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं...
कोलकाताः उत्तर कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के प्रसिद्ध चोरबगान सार्वजनीन (शारदा पार्क) दुर्गा पूजा पंडाल में मची भीषण भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपये और हादसे में घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
बारिश के दौरान निकास द्वार पर उमड़ी भीड़ बनी वजह
कोलकाता पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम करीब 7:40 बजे (19:40 बजे) गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित शारदा पार्क (चोरबगान) पूजा पंडाल के निकास द्वार (Exit Gate) पर हुआ। दर्शन के दौरान तेज बारिश शुरू हो जाने के कारण पंडाल के निकास द्वार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।