सांबा मानसर रोड पर लैंडस्लाइड, पुलिस अधिकारी घायल

Edited By Updated: 11 Sep, 2020 07:04 PM

landslide on samba mansar road

साम्बा मानसर मार्ग पर पापड मोड के पास दोपहर बाद एक पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने से पत्थर सीधा साम्बा पुलिस थाने की गाड़ी पर गिर गया, जिससे एस.एच.ओ. साम्बा राजेश जसरोटिया घायल हो गए, जबकि गाड़ी में सवार उनके पी.एस.ओ. बाल-बाल बच गए।

साम्बा: साम्बा मानसर मार्ग पर पापड मोड के पास दोपहर बाद एक पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने से पत्थर सीधा साम्बा पुलिस थाने की गाड़ी पर गिर गया, जिससे एस.एच.ओ. साम्बा राजेश जसरोटिया घायल हो गए, जबकि गाड़ी में सवार उनके पी.एस.ओ. बाल-बाल बच गए। पत्थर फ्रंट छीछे पर पड़ा और गाड़ी को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा, जिससे आगे सीट पर बैठे थाना प्रभारी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुंरत बाद उनके अंगरक्षकों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर एक अन्य वाहन की सहायत से जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार शुरू किया गया।

PunjabKesari

 जानकारी अनुसार साम्बा थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया कश्मीर से आंतकवादियों को लेकर साम्बा आई सुरक्षा एजैंसियों के साथ अपने थाने के वाहन में जमोडा के पास गए थे और वहां पर साम्बा वापसी के दौरान पापड मोड़ के पास बड़ी पहाड़ी पर लैंडस्लाइड होने से एक पत्थर सीधा उनके वाहन पर जा गिरा और व घायल हो गए। इस दौरान उनके पी.एस.ओ. को भी मामूली चोटें आई, लेकिन फ्रंट सीट पर बैठे थाना प्रभारी को ज्यादा चोटें आई। बताया जा रहा है कि पत्थर उनके पेट के उपरी हिस्से और बाजू पर लगा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!