Edited By Ramkesh,Updated: 20 Sep, 2026 02:43 PM

मुंबई में रविवार को एक बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
मुंबई: मुंबई में रविवार को एक बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 0520 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला कॉलेज के सामने हुआ, जब कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। कोस्टल रोड नियंत्रण कक्ष के मुताबिक चालक ने कथित तौर पर तेज़ गाड़ी चलाते समय गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया चार लोगों को तुरंत सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान शनय गज्जल, (21) धीरया सेठ (17) के रूप में हुई है जबकि तीसरे पीड़ति 25 वर्षीय व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। चौथा युवक ट्रॉमा वाडर् में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।