लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में LDA: नियमों का उल्लंघन,...कोचिंग संस्थानों पर ताबड़तोड कार्रवाई, 6 संस्थान सील

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 08:15 PM

lda takes action after lucknow fire violations of rules  swift action against

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गत सोमवार को एक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग केंद्रों और संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान मथुरा तथा अलीगढ़ में कई...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गत सोमवार को एक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग केंद्रों और संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान मथुरा तथा अलीगढ़ में कई संस्थानों को सुरक्षा मानकों को नहीं अपनाये जाने पर सील कर दिया गया। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), अग्निशमन विभाग और बिजली विभाग की एक संयुक्त टीम ने अलीगंज-कपूरथला इलाके में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान यहां अधिकारियों को कई कोचिंग केंद्रों में सुरक्षा मानकों में कमियां मिलीं जिसके बाद कम से कम छह कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने संपत्ति मालिकों से इमारतों का स्वीकृत नक्शा और अन्य दस्तावेज मांगे। उन्होंने बताया कि जरूरी रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाने वाले संस्थानों को नोटिस जारी किये गये हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने सभी कोचिंग संचालकों को अग्निशमन उपायों और अन्य जरूरी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

 यह कार्रवाई लखनऊ के अलीगंज इलाके में तीन मंजिल की एक इमारत में गत सोमवार को आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध कोचिंग केंद्रों और संस्थानों के खिलाफ शुरू किये गये विशेष अभियान के तहत की गयी है। मथुरा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन ने सुरक्षा और नियामक नियमों का उल्लंघन करके संचालित किये जा रहे दो दर्जन से अधिक कोचिंग केंद्रों, पुस्तकालयों, होटलों और अतिथि गृहों को सील कर दिया।

PunjabKesari

 अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा बुलाई गई आपात बैठक के बाद गठित टीम द्वारा लाए गए विशेष अभियान के दौरान मथुरा में छह कोचिंग सेंटर, चार पुस्तकालय और दो होटल और वृंदावन में 16 गेस्ट हाउस सील किये गये। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि इस कार्रवाई में उन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गयी जो बेसमेंट और भूमिगत परिसरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों, स्वीकृत बिल्डिंग प्लान या अनिवार्य पंजीकरण के चल रहे थे। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के रिकॉर्ड से पता चला है कि मथुरा में चल रहे लगभग 300 कोचिंग केंद्रों में से सिर्फ 57 ही पंजीकृत हैं। इस बीच, अलीगढ़ में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्कूलों, कोचिंग केंद्रों, लाइब्रेरी, मॉल, सिनेमा हॉल, अस्पतालों और बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा के नियमों के पालन की जांच के लिए एक संयुक्त समिति बनाने की घोषणा की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!