भारतीयों की नेपाल यात्रा में रुचि घटी, पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 11:47 AM

less number of indians visited nepal in feb 2025 compared to last year

भारतीयों की नेपाल यात्रा में रुचि घटती नजर आ रही है। फरवरी 2025 में नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट आई है। फरवरी...

Kathmandu:  भारतीयों की नेपाल यात्रा में रुचि घटती नजर आ रही है। फरवरी 2025 में नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट आई है। फरवरी में 96,000 से अधिक पर्यटक नेपाल पहुंचे, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हिमालयी देश की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में कमी देखी गई। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, फरवरी महीने में 96,880 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में पर्यटकों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में थोड़ी कम रही।


ये भी पढ़ेंः- ब्रिटेन में ट्रंप के खिलाफ गुस्सा उफान पर, राज्य यात्रा रोकने के लिए 70 हजार लोगों ने पटीशन पर किए हस्ताक्षर

 

फरवरी 2024 में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 97,426 थी। अन्य देशों के पर्यटकों की तुलना में नेपाल पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। इस साल फरवरी में 19,187 भारतीय हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे। इस अवधि में अमेरिका से 10,348, चीन से 8,232, ब्रिटेन से 5,057 और बांग्लादेश से 4,874 पर्यटक नेपाल आए। श्रीलंका से 4,370 और ऑस्ट्रेलिया से 3,737 पर्यटक नेपाल पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः-कनाडा को लेकर ट्रंप की धमकी पर ब्रिटेन ने साधी चुप्पी, किंग चार्ल्स के समक्ष मुद्दा उठाएंगे ट्रूडो
 

फरवरी 2024 में 25,578 भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी जबकि इस साल फरवरी में यह संख्या 25 प्रतिशत कम रही। नेपाल पर्यटन बोर्ड के निदेशक मणि लामिछाने ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने लाखों भारतीय तीर्थयात्रियों को आकर्षित किया जिससे नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!