नितिन नबीन पहुंचे भाजपा मुख्यालय, संभाला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 04:26 PM

nitin nabin bjp national executive president delhi visit

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट और भाजपा मुख्यालय पर उनका केंद्रीय नेता अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेद्र प्रधान सहित वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। नितिन नबीन वर्तमान में बिहार...

नेशनल डेस्क: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेद्र प्रधान और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नबीन का अभिनंदन किया। इस अवसर पर नेताओं ने नितिन नबीन के नेतृत्व और संगठन क्षमता की प्रशंसा की और उन्हें पार्टी की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं नितिन नबीन?
नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 2006 के उपचुनाव के बाद से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है। वह कायस्थ समाज से आते हैं और इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज के इकलौते मंत्री हैं।

नितिन नबीन के पिता, नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। उनके निधन के बाद नितिन नबीन ने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए पार्टी और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई है। 45 साल की आयु में नितिन नबीन बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं, जो उन्हें पार्टी के सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष बनने का गौरव प्रदान करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!