दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, आज फिर बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 10:42 AM

light rain expected in delhi imd alert

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 122 था, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है। CPCB के AQI पैमाने के तहत, 0-50 की रीडिंग को "अच्छा", 51-100 को "संतोषजनक", 101-200 को "मध्यम", 201-300 को "खराब",...

नई दिल्ली: शुक्रवार को दिल्ली में सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलग-अलग स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोदी रोड पर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

रिज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था, जबकि आयानगर में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नमी का स्तर 55 प्रतिशत था। 

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया नशा तस्कर, 4.83 लाख की स्मैक बरामद

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 122 था, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है। CPCB के AQI पैमाने के तहत, 0-50 की रीडिंग को "अच्छा", 51-100 को "संतोषजनक", 101-200 को "मध्यम", 201-300 को "खराब", 301-400 को "बहुत खराब" और 401-500 को "गंभीर" माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!