दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा में की खुद'कुशी, पंखे से लटका मिला श'व

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 11:32 PM

former delhi chief secretary rakesh mehta

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता (74) ने नोएडा स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता (74) ने नोएडा स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मेहता का शव छह सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उनके आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ मिला था। मेहता, दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान करीब तीन साल तक मुख्य सचिव रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार नोएडा पुलिस ने एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रहे मेहता ने इस कदम के पीछे अपने "मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों" को कारण बताया है।

शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान मेहता तीन साल से अधिक समय तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे। उनके कार्यकाल में 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था। मेहता के पूर्व सहयोगियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया और वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त भी रहे थे। उन्होंने 2007 में मुख्य सचिव का पद संभाला और नवंबर 2010 में सेवानिवृत्त हुए। सोमवार को लोधी रोड श्मशान घाट पर मेहता का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!