लोकसभा चुनाव: इस बार चुनाव मैदान में 255 करोड़पति महिलाएं

Edited By Anil dev,Updated: 17 May, 2019 06:20 PM

lok sabha elections bjp trinamool congress

सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में उतरी 716 महिला प्रत्याशियों में से लगभग 36 फीसदी यानी 255 महिलाएं एक करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में उतरीं 724 महिला...

 

कोलकाताः सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में उतरी 716 महिला प्रत्याशियों में से लगभग 36 फीसदी यानी 255 महिलाएं एक करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में उतरीं 724 महिला उम्मीदवारों में से 716 ने अपने शपथ पत्रों में संपत्तियों का विवरण दिया जिसमें 225 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ अथवा उससे अधिक संपत्ति का पता चला है। पिछली बार के आम चुनाव की तुलना में इस बार करोड़पित महिला उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा,‘‘चुनावी मैदान में उतरी 716 महिला उम्मीदवारों में से 255 उम्मीदवार यानी 36 फीसदी करोड़पति हैं।

वर्ष 2014 आम चुनाव के दौरान 665 महिला उम्मीदवारों में से 219 यानी 33 फीसदी महिला उम्मीदवार करोड़पति थीं।'' उन्होंने बताया चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस के 54 महिला उम्मीदवारों में से 44 (82 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 53 में से 44 (83 फीसदी), तृणमूल कांग्रेस की 23 महिला उम्मीदवारों में से 15 (65 फीसदी), बहुजन समाज पार्टी की 24 में से नौ (38 फीसदी) और 222 निर्दलीय में से 43 (19 फीसदी) ने अपनी संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक घोषित की है। लोक सभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ने वाली प्रति महिला उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.63 करोड़ रुपए है। जबकि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाली प्रति महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.62 करोड़ रुपए थी।

प्रमुख दलों में कांग्रेस की 54 महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 18.84 करोड़ रुपए, भाजपा की 53 महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 22.09 करोड़ रुपए, बसपा की 24 महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.03 करोड़ रुपए, तृणमूल कांग्रेस की 23 महिला प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.67 करोड़ रुपए, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की 10 महिला प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 1.33 करोड़, समाजवादी पार्टी की छह महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 39.85 करोड़, आम आदमी पार्टी की तीन महिला प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.92 करोड़ और निर्दलीय 222 महिला उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.63 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि आठ महिला उम्मीदवारों ने शपथ पत्रों में अपनी संपत्ति शून्य दर्शायी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!