RTI से खुलासा: अशोका होटल से चल रहा लोकपाल, हर महीने अदा होता है 50 लाख रुपए किराया

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Dec, 2019 01:28 PM

lokpal paying 50 lakh rupees every month in rent to ashoka hotel

देश की राजधानी में भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल के लिए कोई स्थायी कार्यालय नहीं है इसलिए लोकपाल सरकारी होटल अशोका से अपना कामकाज चला रहे हैं और वे इसके लिए 50 लाख रुपए प्रति महीना किराया दे रहे हैं। सूचना के अधिरकार के तहत बताया गया कि लोकपाल...

नई दिल्लीः देश की राजधानी में भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल के लिए कोई स्थायी कार्यालय नहीं है इसलिए लोकपाल सरकारी होटल अशोका से अपना कामकाज चला रहे हैं और वे इसके लिए 50 लाख रुपए प्रति महीना किराया दे रहे हैं। सूचना के अधिरकार के तहत बताया गया कि लोकपाल अशोका होटल से कामकाज कर रहे हैं और 50 लाख रुपए कुल मासिक किराया दे रहे हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग लोकपाल के इस अस्थायी कार्यालय के लिए 22 मार्च, 2019 से 31 अक्तूबर, 2019 तक 3 करोड़ 85 लाख रुपए तक का भुगतान कर चुका है।

 

इस साल मार्च में, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीसी घोष को सरकार ने भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया था। उनके अलावा, सरकार ने लोकपाल के कार्यालय में सभी नौ पदों के लिए चार न्यायिक और चार गैर-न्यायिक सदस्यों को भी नियुक्त किया है। तब से कोई स्थायी कार्यालय न मिलने के कारण अशोका होटल में दूसरी मंजिल में 12 कमरों में बैठकर लोकपाल का कामकाज चल रहा है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत कार्यकर्त्ता शुभम खत्री ने लोकपाल सचिवालय से यह जानकारी हासिल की है। आरटीआई के जवाब में बताया गया कि 31 अक्तूबर 2019 तक, लोकपाल को लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 1,160 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 1000 शिकायतों को लोकपाल की पीठ ने सुना है। इन शिकायतों में से किसी भी मामले में लोकपाल ने अभी तक जांच पूरी नहीं की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!