Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2019 09:44 AM
जारी शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य पर वैष्णो देवी में नमन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-ब-दिन उछाल देखने कोमिल रहा है। इसी का नतीजा है कि पहले 8 नवरात्रों के दौरान 3.30 लाख श्रद्धालुओं ने
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कटड़ा (अमित): जारी शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य पर वैष्णो देवी में नमन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-ब-दिन उछाल देखने कोमिल रहा है। इसी का नतीजा है कि पहले 8 नवरात्रों के दौरान 3.30 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर लिए हैं। भवन से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ौतरी के मद्देनजर यात्रा मार्ग सहित भवन पर भी श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखने को मिल रही है, जिसके चलते बोर्ड प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग सहित भवन पर हर उचित प्रबंध किए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद व मंगलमय बनाने के लिए बोर्ड प्रशासन की टीमों द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है।
पंजीकरण कक्ष से मिले यात्रियों के आंकड़ों का विवरण
प्रथम नवरात्रे पर |
48,975 |
दूसरे नवरात्रे पर |
39,125 |
तीसरे नवरात्रे पर |
39,546 |
चौथे नवरात्रे पर |
41,502 |
5वें नवरात्रे पर |
36,884 |
छठे नवरात्रे पर |
39,000 |
7वें नवरात्रे पर |
47,500 |
8वें नवरात्रे पर |
30,000 |