Edited By Anil dev,Updated: 30 Apr, 2018 10:30 AM
मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती विवादों में पड़ गई है। हाल ही में चयनित हुए पुलिस कांस्टेबलों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आरक्षित वर्ग के चयनित उम्मीदवारों के सीने पर ही उनका वर्ग यानी एस.सी./एस.टी. दर्ज कर दिया गया।
भोपाल(एजैंसी): मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती विवादों में पड़ गई है। हाल ही में चयनित हुए पुलिस कांस्टेबलों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आरक्षित वर्ग के चयनित उम्मीदवारों के सीने पर ही उनका वर्ग यानी एस.सी./एस.टी. दर्ज कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि नव-आरक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है। पिछली बार किसी तरह की चूक हो गई थी, इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा किया होगा।