Edited By Yaspal,Updated: 31 Mar, 2024 08:23 PM
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे पति पत्नी ने उपचार के दौरान दमतोड दिया। वहीं, उनके बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से झुलसे पति पत्नी ने उपचार के दौरान दमतोड दिया। वहीं, उनके बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंधिया नगर में अवधेश प्रजापति पत्नी बच्चों के साथ रहता था। वह कल दोपहर खाना खा रहा था और उसकी पत्नी पानी की टिकिया तल रही थी। तभी गैस सिलेंडर के लीक होने से निकली गैस में लगी आग ने सिलेडर और चूल्हे को अपनी चपेट में ले लिया और धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।
इससे अवधेश के कच्चे मकान की टीन अन्य सामान उड गया। हादसे में अवधेश, उसकी पत्नी रामबेटी, बेटी रेशमा, कुसुम तथा बेटा कान्हा छह वर्ष गंभीर घायल हो गये। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल अवधेश आज दमतोड़ दिया और उसकी पत्नी रामबेटी की कल रात मौत हो गयी। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।