महाष्टमी 2019: ये है महागौरी की पूजा और अष्टमी का शुभ मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Oct, 2019 08:41 AM

maha ashtami 2019

आज महाष्टमी का दिन है, नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होगी। इनकी अराधना से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की प्राप्ति के लिए इन्होंने कठोर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज महाष्टमी का दिन है, नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होगी। इनकी अराधना से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की प्राप्ति के लिए इन्होंने कठोर तप किया था। जिससे इनका शरीर काला पड़ गया। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें स्वीकार किया और गंगा जल की धार जैसे ही देवी पर डाली देवी विद्युत के समान   गौर वर्ण की हो गई। तभी से इनका नाम महागौरी पड़ गया। मां महागौरी की चार भुजाएं हैं। माता वृषभ पर विराजमान हैं। इनकी उपासना से मां महागौरी साधक को अलौलिक शक्ति प्रदान करती हैं। महागौरी की साधना उन लोगों हेतु सर्वश्रेष्ठ है, जिनकी आजीविका का संबंध शेयर मार्केट, क्लार्क, पुलिस व सिक्योरिटी सर्विसेज से है। महागौरी की अराधना से रोगों का नाश होता है, दांपत्य सुखी रहता है व दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है।

PunjabKesari Maha ashtami 2019 

पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 10:30 बजे से लेकर 11:18 बजे तक

महाअष्टमी का शुभ मुहूर्त- 6 अक्टूबर की सुबह 10:56 तक

PunjabKesari Maha ashtami 2019

पूजन विधि: घर के नैऋत्य कोण में दक्षिण-पश्चिम मुखी होकर सफ़ेद कपड़े पर महागौरी का चित्र स्थापित कर उसका दशोपचार पूजन करें। केसर मिले गौघृत का दीप करें, मोगरे की धूप करें, सफ़ेद-नीले फूल चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, दूध-शहद चढ़ाएं व मावे की मिठाई का भोग लगाएं तथा 1 माला इस विशिष्ट मंत्र की जपें। पूजन के बाद भोग कन्या को खिलाएं।

पूजन मंत्र: ॐ महागौर्यै देव्यै: नमः ॥

PunjabKesari Maha ashtami 2019

मनोकामनाएं पूरी करने के लिए
अपने दिल की हर इच्छा पूरी करने के लिए अष्टमी के दिन मां को नारियल का भोग लगाएं। इस दिन नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। 

मनचाहा धन प्राप्त करने के लिए करें ये उपाय
महागौरी को दूध से भरी कटोरी में रखकर चांदी का सिक्का अर्पित करें। इसके बाद मां से धन के बने रहने की प्रार्थना करें। सिक्के को धोकर हमेशा के लिए अपने पास रख लें। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!