महाराष्ट्रः राज ठाकरे से मिले CM एकनाथ शिंदे, कुछ दिन पहले MNS प्रमुख ने दी थी नसीहत

Edited By Yaspal,Updated: 26 Mar, 2023 10:16 PM

maharashtra cm eknath shinde met raj thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। एक बयान में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान ठाकरे के साथ उनकी पत्नी शर्मिला, बेटा अमित और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मौजूद थे। मुंबई में बुधवार को मनसे की रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1,700 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया था।

राज ठाकरे ने शिवसेना के कई नेताओं के पार्टी से बाहर निकलने के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे और उनके समर्थन वाले 39 विधायक शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल जून में विद्रोह कर दिया था। मनसे प्रमुख द्वारा रैली में मुंबई के माहिम इलाके के तट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे ‘मजार' या मकबरे जैसी संरचना का वीडियो दिखाए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को इस ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!