महाराष्ट्र : गड़बड़ियों की जांच करने आए शिक्षा अधिकारी और शिक्षक ने मांगी रिश्वत, ACB रंगे हाथ किया काबू

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 10:50 AM

maharashtra education official and teacher demanded a bribe

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच के सिलसिले में अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए कथित तौर पर 40,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक शिक्षा अधिकारी और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।...

बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच के सिलसिले में अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए कथित तौर पर 40,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक शिक्षा अधिकारी और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

ACB के मुताबिक, कैज तहसील के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के 57 वर्षीय प्रधानाध्यापक को अगस्त में शालार्थ वेतन भुगतान प्रणाली के जरिए ऑनलाइन बिलिंग में कथित अनियमितताओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से नोटिस मिला था। इन आरोपों की जांच के लिए एक शिक्षा विस्तार अधिकारी नियुक्त किया गया था। भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने बताया कि प्रधानाध्यापक नौ अक्टूबर को शिक्षा विस्तार अधिकारी के पास पहुंचे, तो अधिकारी ने कथित तौर पर जांच में अनुकूल रिपोर्ट देने के बदले 40,000 रुपए की रिश्वत मांगी। 

रिश्वत देने के इच्छुक नहीं होने पर प्रधानाध्यापक ने बुधवार को ACB की जालना इकाई में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ACB ने कैज खंड शिक्षा कार्यालय में जाल बिछाया और कथित तौर पर जिला परिषद के एक स्कूल में कार्यरत 50 वर्षीय सहायक शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। शिक्षक को शिक्षा विस्तार अधिकारी के निर्देश पर प्रधानाध्यापक से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20,000 रुपए लेते हुए पकड़ा गया। ACB ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!