तबाही के बीच मंत्री जी की शर्मनाक हरकत, बाढ पीड़ितों का दुख भूल लेने लगे सेल्फी(Video)

Edited By vasudha,Updated: 09 Aug, 2019 02:50 PM

maharashtra minister lands in row over selfie videos during flood survey

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं इसी बीच बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री का एक वीडियो सामने...

नेशनल डेस्क: भारी बारिश और बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं इसी बीच बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाढ़ के बीच मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार वीरवार को महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ का जायजा लेने सांगली पहुंचे थे। नाव में सवार महाजन हाथ लहराते हुए और मुस्कराते हुए नजर आए। यही नहीं वह पानी के बीच सेल्फी लेने से भी नहीं हटे। मंत्री जी के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है। 

PunjabKesari
वीडियो वायरल होने के बाद एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री इतनी मुस्कुराहट के साथ बाढ़ के बीच सेल्फी खींच रहे हैं। हम आपको और क्या सिखा सकते हैं? बता दें कि बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र में अबतक 16 लोगों की मौत हुई है। सांगली और कोल्हापुर में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कई जगहों पर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!