नीदरलैंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पोत दिया लाल रंग, लिखी ‘नस्लवादी' टिप्पणी

Edited By Updated: 18 Jun, 2020 05:39 PM

mahatma gandhi s statue in amsterdam vandalised reports

: अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनिया भर में विवादित स्मारकों पर हमले कर उनको नुसान पहुंचाया जा रहा है।  इस बीच ...

एम्सटरडम: अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनिया भर में विवादित स्मारकों पर हमले कर उनको नुसान पहुंचाया जा रहा है।  इस बीच नीदरलैंड की राजधानी एम्सटरडम में अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भित्ति चित्रों और स्प्रे पेंटिंग से खऱाब कर दिया। डच अखबार ‘मेट्रो' के अनुसार एम्सटरडम में चर्चीलान पर गांधी की प्रतिमा को लाल रंग पोत दिया और इसके नीचे ‘नस्लवादी' टिप्पणी लिख दी।

 

शहर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर हम किसी भी तरह की तोड़फोड़ के खिलाफ हैं और इन चीजों पर भद्दी पुताई पूरी तरह अस्वीकार्य है।'' उन्होंने बताया कि प्रतिमा को साफ कराया जाएगा। अभी यह पता नहीं चला है कि इस घटना के पीछे कौन है। प्रतिमा की मरम्मत का काम करने वाली कुन्स्वाच के एक कर्मचारी ने कहा कि प्रतिमा को साफ करने के काम में घंटों लग सकते हैं।  

 

एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार को प्रतिमा को विरूपित देखा और म्युनिसिपैलिटी को सूचना दी। उन्होंने बताया, ‘‘मैं 40 वर्षों से यहां रह रहा हूं और मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा। मैं सालों से इस प्रतिमा को देख रहा हूं।'' गांधी की 121वीं जयंती के सम्मान में दो अक्टूबर 1990 को चर्चीलान में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!