महाराष्ट्र के बीड में कार से 35 लाख रुपये का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 11:50 AM

cannabis worth 35 lakh seized from a car in beed maharashtra driver arrested

महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने एक कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 35 लाख रुपये मूल्य का 70 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीडः महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने एक कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 35 लाख रुपये मूल्य का 70 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को कार को रोककर उसकी तलाशी ली और इस दौरान वाहन के भीतर बोरियों में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अमरावती जिले के निवासी 30 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!