'गटर जेनरेशन' वाली टिप्पणी को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 06:44 PM

mahila congress protests over  gutter generation  remark

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शनिवार को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तहरीर दी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अनामिका यादव की अगुवाई में...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शनिवार को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में तहरीर दी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अनामिका यादव की अगुवाई में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने रनौत द्वारा 'जेन जेड' छात्र-छात्राओं, युवाओं के विरूद्ध अपमानजनक, जनभावनाओं को आहत करने वाले बयान दने का आरोप लगाया और रनौत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की। 'जेन जेड' वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ।

हुसैनगंज थाने में दी गयी तहरीर के मुताबिक नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट के कथित पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के संबंध में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पिछली 30 जुलाई को एक सार्वजनिक बयान में प्रदर्शनकारी युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं नयी पीढ़ी के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रनौत ने देश की बेटियों को 'गटर जेनरेशन' कहा। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि रनौत ने उन 'जेन जेड' बेटियों के माता-पिता को अपमानित करते हुए सवाल किया कि कौन इन्हें जन्म दे रहा और इनकी परवरिश कर रहा है।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक तहरीर में यह भी कहा गया है कि यह केवल प्रदर्शनकारियों का ही नहीं, बल्कि समस्त नई पीढ़ी, महिलाओं, युवाओं तथा उनके माता-पिता एवं परिवारों का सामूहिक अपमान है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने परिस्थितियों के अनुसार जानबूझकर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, धार्मिक/सामाजिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने, शांति भंग के लिए उकसाने तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!