दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की खिड़की से सिर बाहर निकालने पर 8 साल के मासूम की मौ'त, चालक मौके से फरार

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 01:32 AM

8 year old boy dies after sticking his head out of school bus window

राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को आठ साल के एक बच्चे का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चा स्कूल बस में सवार था और चालक जब वाहन को पीछे कर रहा था, तभी उसने खिड़की से सिर बाहर निकाल...

नेशनल डेस्कः राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को आठ साल के एक बच्चे का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चा स्कूल बस में सवार था और चालक जब वाहन को पीछे कर रहा था, तभी उसने खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया और उसका सर बिजली के खंभे से जा टकराया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्र बस के भीतर ही सीट पर गिर पड़ा और घटना के बाद घबराया चालक बच्चे को उसके पिता की दुकान के बाहर छोड़कर फरार हो गया। नीमकाथाना क्षेत्र के खादरा गांव निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि उनका बेटा हितेश सैनी 'न्यू सेंट्रल एकेडमी' में चौथी कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने दोनों भाइयों रुपेश (11) और महंत (छह) के साथ स्कूल बस से स्कूल गया था।

ओमप्रकाश के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद चालक उनके बेटे को गोद में लहूलुहान हालत में उनकी दुकान के बाहर छोड़कर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि बेटे को खून से लथपथ देखकर परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!