Breaking




ट्रंप के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में मनमोहन सिंह भी नहीं होंगे शामिल

Edited By Yaspal,Updated: 24 Feb, 2020 08:01 PM

manmohan singh will also not attend the dinner organized in honor of trump

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन...

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की। सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है।

विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परम्परा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई। लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण नहीं दिए जाने के विरोध में भोज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!