Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 13 Jul, 2025 12:39 PM

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। खास बात यह है कि सप्ताह के 7 में से 6 दिन बैंक बंद रहने...
नेशनल डेस्क: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट है। खास बात यह है कि सप्ताह के 7 में से 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि ये सभी अवकाश पूरे देशभर में नहीं हैं बल्कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास अवसरों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
साप्ताहिक और स्थानीय छुट्टियों का मिलेगा मिश्रित असर
बैंकों की छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार) तो शामिल है ही साथ ही कुछ स्थानीय त्योहारों और स्मृति दिवसों के चलते अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप किसी अन्य राज्य में यात्रा पर हैं या ऑनलाइन लेनदेन के अलावा किसी ब्रांच से जुड़े कार्य निपटाना चाहते हैं तो पहले यह लिस्ट देख लें।
अगले हफ्ते की बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 जुलाई 2025 (रविवार)
14 जुलाई 2025 (सोमवार)
16 जुलाई 2025 (बुधवार)
-
हरेला त्योहार (उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश)
-
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में मनाए जाने वाले इस पर्यावरणीय पर्व के कारण देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
17 जुलाई 2025 (गुरुवार)
19 जुलाई 2025 (शनिवार)
20 जुलाई 2025 (रविवार)
जुलाई 2025 में बाकी छुट्टियां भी जानिए
-
3 जुलाई (गुरुवार) – खर्ची पूजा (अगरतला)
-
5 जुलाई (शनिवार) – गुरु हरगोबिंद जयंती (जम्मू और श्रीनगर)
-
6 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-
12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
-
26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, पूरे भारत में बैंक बंद
-
27 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
-
28 जुलाई (सोमवार) – द्रुकपा त्शे-ज़ी (गंगटोक)