Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 27 Jul, 2025 02:56 PM

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहां Google Map की गलती की वजह से एक महिला की कार खाई में गिर गई। शुक्र है कि समय रहते महिला को बचा लिया गया, वरना यह दुर्घटना जानलेवा भी साबित हो सकती थी। यह हादसा शुक्रवार देर...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहां Google Map की गलती की वजह से एक महिला की कार खाई में गिर गई। शुक्र है कि समय रहते महिला को बचा लिया गया, वरना यह दुर्घटना जानलेवा भी साबित हो सकती थी। यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुआ जब एक महिला अपनी कार से घर लौट रही थी। नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में Google Map द्वारा बताए गए रास्ते को फॉलो करते हुए महिला ने गलत मोड़ ले लिया। महिला ऑडी कार चला रही थी और अपने घर उल्वे जा रही थी। लेकिन रास्ता बताते हुए Google Map ने उसे बे ब्रिज की ओर ले जाने की बजाय ध्रुवतारा जेट्टी की दिशा में मोड़ दिया। जैसे ही महिला की कार खाई में गिरी, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और समुद्री सुरक्षा टीम की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि महिला को सिर्फ हल्की चोटें आईं और उसकी जान बच गई। बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, महिला नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहती है और वहां सैलून का व्यवसाय करती है। वह उस रात बेलापुर से अपने घर लौट रही थी। अकेली होने के कारण उसने मोबाइल ऐप के सहारे रास्ता चुना और Google Map पर भरोसा किया। लेकिन यही भरोसा उसकी जान के लिए खतरा बन गया।
Google Map के दिशा-निर्देशों पर फिर उठे सवाल
यह कोई पहली बार नहीं है जब Google Map के निर्देशों की वजह से हादसा हुआ हो। पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब गूगल के गलत रास्ते लोगों को परेशानी में डाल चुके हैं। यह हादसा एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि क्या तकनीक पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है?
बेलापुर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और समुद्री सुरक्षा टीम की तत्परता की वजह से महिला की जान बच गई। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन और नाव की भी मदद ली गई। समय पर रेस्क्यू न होता तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।