आज PM मोदी का तमिलनाडु दौरा, सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती और APJ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर खास कार्यक्रम

Edited By Updated: 27 Jul, 2025 08:50 AM

pm modi to unveil rajendra chola coin in tamil nadu

आज सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती है और साथ ही देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों में इन दोनों महान हस्तियों को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री...

नेशनल डेस्क: आज सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती है और साथ ही देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों में इन दोनों महान हस्तियों को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी क्रम में आज तमिलनाडु जाएंगे। वे सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में विशेष सिक्का जारी करेंगे। राजेंद्र चोल प्रथम चोल वंश के एक महान शासक थे जिन्होंने दक्षिण भारत में अपना प्रभाव फैलाया था। यह आयोजन उनकी महानता और योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

APJ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर ‘कलाम को सलाम’ अभियान
आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि भी है। इस मौके पर भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम को सलाम’ नामक अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान डॉ. कलाम के सपनों और उनके योगदान को याद करने के लिए शुरू किया गया है। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 124वां संस्करण भी प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रेडियो पर प्रसारित होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!