2.72 करोड़ की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई Maserati GranTurismo सुपरकार

Edited By Updated: 31 Aug, 2024 04:32 PM

maserati granturismo launched in india

Maserati GranTurismo कार भातीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी इस गाड़ी को दो वेरिएंट- Modena और Trofeo में लेकर आई है। Modena की कीमत 2.72 करोड़ रुपए और Trofeo की कीमत 2.90 करोड़ रुपए एक्स-शोरूम है। यह कार BMW M8 Competition, Ferrari Roma, और...

ऑटो डेस्क. Maserati GranTurismo कार भातीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी इस गाड़ी को दो वेरिएंट- Modena और Trofeo में लेकर आई है। Modena की कीमत 2.72 करोड़ रुपए और Trofeo की कीमत 2.90 करोड़ रुपए एक्स-शोरूम है। यह कार BMW M8 Competition, Ferrari Roma, और Aston Martin जैसी लग्जरी स्पोर्ट्स कारों को टक्कर देगी।

PunjabKesari


पावरट्रेन

इस गाड़ी के Modena वेरिएंट में 3.0 लीटर V6 इंजन दिया गया है, जो 490hp की पावर और 600Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये कार महज 3.9 सेकंड में ही 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं Trofeo वेरिएंट में भी 3.0 लीटर V6 इंजन दिया गया है लेकिन ये वेरिएंट 550hp की पावर और 650Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 3.5 सेकंड का समय लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 320 किमी/घंटा है। 

PunjabKesari


फीचर्स

Maserati GranTurismo में 20 और 21 इंच के टायर, 12.2 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 8.8 इंच की स्‍क्रीन में क्‍लाइमेट कंंट्रोल, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, सोनस फेबर का ऑडियो सिस्‍टम और डिजिटल घड़ी के साथ ही कई फीचर्स दिए गए हैं। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!