म्यांमार में जोरदार धमाका, 45 लोगों की मौत, 70 अन्य घायल

Edited By Updated: 31 May, 2026 09:28 PM

massive explosion in myanmar 45 dead 70 injured

पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नामखाम...

नेशनल डेस्क : पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में दोपहर में हुए विस्फोट में लगभग 70 अन्य लोग घायल हो गए।

चीन सीमा से लगभग चीन किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह क्षेत्र ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी के नियंत्रण में है, जो म्यांमा की केंद्र सरकार से लड़ रहा एक जातीय सशस्त्र समूह है। विस्फोट स्थल पर पहुंचे एक बचावकर्मी ने समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि रविवार शाम तक छह बच्चों सहित 46 लोगों के शव बरामद कर लिए गए और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।

बचावकर्मी ने सुरक्षा कारणों से नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि 74 घायलों को नामखाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान जारी है। एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और इमारत के आसपास स्थित 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!