Breaking




MCD Exit Polls: दिल्ली में AAP को मिल सकती हैं 150 से अधिक सीटें, भाजपा दूसरे नंबर पर

Edited By Yaspal,Updated: 05 Dec, 2022 07:44 PM

mcd exit polls aap can get more than 150 seats in delhi

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान जताया गया है

नेशनल डेस्कः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। कुछ एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान जताया गया है। ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसदी मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीट मिल सकती है।

दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीट मिल सकती है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है।

‘टाइम्स नाऊ' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि आप को 146 से 156 सीट मिल सकती है। भाजपा को 84 से 94 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं। ‘टीवी9' के चुनाव बाद सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी को 140-150 सीट मिल सकती है, जबकि भाजपा को 92-96 को हासिल हो सकती है। इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!