मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली में सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त बस यात्रा का लाभ, जानें सबकुछ

Edited By Updated: 17 Jul, 2025 04:11 PM

free bus travel for women in delhi delhi mahila yatri suvidha

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब राजधानी की DTC बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को ही मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही ‘पिंक टिकट’ की जगह ‘पिंक पास’ शुरू किया...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब राजधानी की DTC बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को ही मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही ‘पिंक टिकट’ की जगह ‘पिंक पास’ शुरू किया जाएगा। इस फैसले से न सिर्फ महिलाओं को शहर में सुरक्षित और सस्ती यात्रा का लाभ मिलेगा बल्कि DTC को हो रहे भारी घाटे को भी कम करने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नंदनगरी डिपो में एक नए ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर की। आइए जानते हैं इस फैसले से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को आसान भाषा में।

सिर्फ दिल्ली की महिलाएं होंगी मुफ्त यात्रा की हकदार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अब DTC बसों में मुफ्त सफर का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की निवासी हैं। यानी, अब बाहर से आने वाली महिलाएं इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगी। यह फैसला राजधानी की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है। अब तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक टिकट’ दिया जाता था। लेकिन अब सरकार ‘पिंक पास’ की शुरुआत करने जा रही है। पिंक पास के ज़रिए महिला यात्रियों की पहचान करना आसान होगा और यात्रा प्रक्रिया को और सुचारू बनाया जा सकेगा। यह पास खासतौर पर दिल्ली निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।

DTC को घाटे से उबारने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि DTC यानी दिल्ली परिवहन निगम इस समय करीब 65,000 करोड़ रुपये के भारी घाटे से जूझ रहा है। इस नुकसान को कम करने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसमें प्रमुख है – बस रूट्स का पुनर्गठन। इसके लिए सरकार ने IIT जैसे तकनीकी संस्थानों की मदद ली है ताकि रूट्स को अधिक व्यावहारिक और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके।

ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन की शुरुआत

रेखा गुप्ता ने नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए बताया कि यह स्टेशन बसों की जांच और मरम्मत को अधिक तेज़ और आधुनिक बनाएगा। इस नई सुविधा से DTC की बसों की सेफ्टी, सर्विस और मेंटेनेंस बेहतर तरीके से हो सकेगी जिससे यात्रियों को समय पर, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा मिल सकेगी।

आधुनिक टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब DTC को अधिक स्मार्ट और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसमें डिजिटल टिकटिंग सिस्टम, GPS ट्रैकिंग, इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ोतरी और बसों की ऑटोमैटिक निगरानी जैसी योजनाएं शामिल हैं।

जल्द लॉन्च होगा ब्लड डोनेशन ऐप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही स्वैच्छिक रक्तदाताओं की जानकारी देने वाला ऐप लॉन्च करेगी। इस ऐप में निम्न जानकारियां होंगी:

  • रक्तदाता का ब्लड ग्रुप

  • पिछली बार रक्तदान की तारीख

  • अगली बार रक्तदान के योग्य होने की जानकारी

  • रक्तदाता की संपर्क जानकारी

इस ऐप की मदद से ज़रूरतमंद लोग अपने आस-पास के रक्तदाताओं से आसानी से संपर्क कर सकेंगे। इससे राजधानी में इमरजेंसी के समय रक्त की कमी से होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस

सरकार का मानना है कि अगर महिलाएं बिना किसी खर्च और डर के यात्रा कर सकेंगी तो वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगी। इसी सोच के साथ यह योजना तैयार की गई है ताकि वे स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या बाज़ार कहीं भी बिना झिझक और झंझट के जा सकें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!