Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 03:55 PM
दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल कस्बे के नरिस्तान गांव में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियो के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस, सी.आर.पी.एफ. की 180वीं बटालियन और सेना के 42 आर.आर. द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के...
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल कस्बे के नरिस्तान गांव में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियो के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस, सी.आर.पी.एफ. की 180वीं बटालियन और सेना के 42 आर.आर. द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान ठिकाना ध्वस्त किया गया। हालांकि, अभियान के दौरान कोई हथियार बरामद नहीं किया गया। लेकिन खाद्य और अन्य सामग्री बरामद की गई।
उन्होने कहा कि पुलिस ओवरग्राउंड वर्करों की भूमिका की जांच कर रही है, जो आतंकियों की मदद कर रहे थे।