Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Jul, 2021 08:59 PM
आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी पर जम्मू कश्मीर वर्करस पार्टी के प्रधान मीर जुनैद ने लोगों से राष्ट्रवाद पर बात की।
श्रीनगर: आतंकवादी बुरहान वानी की बरसी पर जम्मू कश्मीर वर्करस पार्टी के प्रधान मीर जुनैद ने लोगों से राष्ट्रवाद पर बात की। उन्होंने दक्षिण कश्मीर का दौरा किया और कई जनसभाओं को संबांेधित किया।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में अशांति के लिए सिर्फ पाकिस्तान जिम्मेदार है। बुरहान की मौत के बाद भी पड़ौसी देश ने अशांति को फैलाने का काफी प्रयास किया। मीर ने कहा कि पाकिस्तानी ऐजेंट हड़ताल का आहवान करते थे लेकिन अब यह प्रथा बदल गई है। कश्मीर के लोगों को अब पाकिस्तान का असली चेहरा साफ दिख गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा धरा 370 को तोड़ने के बाद बदलाव आया है और जो लोग पहले अशांति का समर्थन करते थे व ेअब बदलाव को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि लोगों ने बंदूक के साये से निकलकर भारतीय लोकतंत्र में जीना सीखा है और मैं इसके लिए जय हिंद कहता हूं।
आपको बता दें कि 8 जुलाई 2016 को आतंकवादी बुरहान वानी को दो साथियों सहित सुरक्षाबलों ने कश्मीर में ढेर कर दिया था। उसकी मौत के बाद करीब छह महीनों तक कश्मीर में हिंसा और अशांति का माहौल बन गया था।