International Yoga Day 2022: PM मोदी बोले- दुनिया और लोगों को जोड़ रहा योग, हमारी अनेक परेशानियों का कर रहा अंत

Edited By Pardeep,Updated: 21 Jun, 2022 08:41 AM

modi congratulated the people of country and world on international yoga day

कर्नाटक दौरे के अपने अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मौसूरु के पैलेस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 15000 लोगों ने इस कार्यक्रम...

कर्नाटकः कर्नाटक दौरे के अपने अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मौसूरु के पैलेस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 15000 लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ योग अभ्यास किया। योग शुरू करने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि योग की यह अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और, योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना का निर्माण करता है। योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है। योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है और, योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम #YogaForHumanity के जरिए योग के संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद किया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!