Rain Alert: अगले 7 दिनों तक मूसलधार बारिश का कहर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 10:07 AM

monsoon 2025 imd rain alert heavy rain heavy to very heavy rains

देश में एक बार फिर से मानसून का प्रभाव तेज हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में सक्रिय...

नेशनल डेस्क:  देश में एक बार फिर से मानसून का प्रभाव तेज हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में सक्रिय मानसून और चक्रवाती हवाओं के चलते तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके चलते कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और शहरी जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।

किन राज्यों में मचेगा बारिश का कहर?
IMD के ताजा अनुमान के अनुसार: 21 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
-राजस्थान में 17 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
-उत्तराखंड में 17 से 21 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।
-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 17 जुलाई को मूसलधार बारिश की आशंका है।

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने जारी किए रेड और ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, खासकर पहाड़ी और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में। हिमालयी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन, और निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्यunjय महापात्रा के मुताबिक, इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है। उन्होंने कहा: जुलाई में मध्य और निकटवर्ती प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। नमी की निरंतर आपूर्ति अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हो रही है। इससे बारिश का यह दौर और भी तीव्र होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि हिमालयी क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं और निचले स्तर की नमी के कारण भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा काफी बढ़ गया है। साथ ही उन्होंने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर सतत निगरानी की सलाह दी है।

आज कहां हो सकती है बारिश?
16 जुलाई को बारिश का दायरा व्यापक रहेगा: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
-अलर्ट क्षेत्रों में क्या बरतें सावधानी?
-पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
-नदी किनारे या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
-शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति में वाहन सावधानी से चलाएं।
-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!