Heavy Rain Alert: भारी बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 08:15 PM

heavy rain and dense fog warning cold wave to increase imd alert

देशभर में मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। तेजी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश, जबकि मैदानी राज्यों में शुष्क मौसम रहेगा। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 21-22 दिसंबर को कड़ाके की ठंड...

नेशनल डेस्कः देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। तेजी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश और कहीं तेजी से गिरता तापमान देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार  20 और 21 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ेगी
दिल्ली एनसीआर का मौसम अब कड़ाके की ठंड के संकेत दे रहा है। आधा दिसंबर गुजर चुका है, लेकिन अब तक तेज ठंड का असर महसूस नहीं हुआ था। हालांकि, सुबह-शाम की ठिठुरन और बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को परेशान किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने वाली है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

घने कोहरे का अलर्ट
IMD ने दिल्ली एनसीआर और कई उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 और 22 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है, हालांकि इन हवाओं से वायु गुणवत्ता में थोड़ी सुधार की उम्मीद है। दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। शहादरा में AQI 442 दर्ज किया गया, जबकि अन्य इलाकों का औसत AQI 358 से 370 के बीच रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम रही।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ेगा।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में 21 और 22 दिसंबर के आसपास यही मौसम बने रहने की संभावना है। राजस्थान के कुछ जिलों जैसे जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!