Monsoon Update: राजस्‍थान,  यूपी में आज बदलेगा मौसम, जानें आपके राज्य में बारिश कब

Edited By Updated: 06 Jun, 2021 12:04 PM

monsoon rajasthan heavy rain

दक्षिण पश्चिम मानसून  का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस मानसून के प्रभाव के कारण उत्‍तरी राज्‍यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्‍थान और यूपी के कई हिस्‍सों में आज बारिश हो सकती है, इस...

नेशनल डेस्क:  ​दक्षिण पश्चिम मानसून  का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इस मानसून के प्रभाव के कारण उत्‍तरी राज्‍यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्‍थान और यूपी के कई हिस्‍सों में आज बारिश हो सकती है, इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

PunjabKesari

महाराष्ट्र में  मानसून ने दी दस्तक 
महाराष्ट्र में शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान  ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। यह औपचारिक रूप से तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। इसके दस्तक देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर तथा मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक और उसके बाद तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश तक होता है।।’’

PunjabKesari
यहां पहुंच चुका है मानसून 
आईएमडी का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। 

PunjabKesari
दो दिनों की देरी से  पहुंचा थामानसून 
आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी ने कहा कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है।’’ मानसून दो दिनों की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!