Heavy Rain Alert: देश के इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान मचाएंगे तांडव

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 10:09 AM

monsoon mega alert imd issues heavy rain alert for 15 states

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून के जोर पकड़ने के साथ ही भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार...

Heavy Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून के जोर पकड़ने के साथ ही भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। 

तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है जबकि कई इलाकों खासकर पूर्वी भारत में बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करें। खराब मौसम से प्रभावित इलाकों में लोगों को परिवहन और बिजली आपूर्ति में संभावित रुकावटों के बारे में भी आगाह किया गया है।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जुलाई से 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है क्योंकि आज से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के साथ-साथ इस क्षेत्र में एक नया 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने की उम्मीद है जिससे पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: 'Delhi Police ने मुझे...' आधी रात को सोनम वांगचुक पर हमले का दावा करने वाले अभिजीत दिपके ने किया चौंकाने वाला खुलासा

PunjabKesari

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि आज मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। अधिकारियों ने निवासियों और पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है खासकर उन इलाकों में जहां भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा है।

PunjabKesari

इस बीच IMD ने जम्मू-कश्मीर के लिए भी चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में वहां भारी बारिश के साथ-साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को आज रात, रविवार सुबह और 20 से 22 जुलाई के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान मौसम की स्थिति विशेष रूप से खराब रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: 'पैंट उतर गई चाचा...' हवा में उल्टा लटककर दिखा रहे थे टैलेंट, बैलेंस बिगड़ा तो खिसक गया पजामा, मजेदार Video Viral

PunjabKesari

लोगों को सलाह दी गई है कि वे नदियों, झरनों और जलप्रपातों के पास जाने से बचें, पहाड़ी सड़कों पर सावधानी से यात्रा करें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और खराब मौसम के कारण पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!