बच्ची को मौत के मुंह से खींच लाई मां, तेंदुए से भिड़ गई अकेली

Edited By vasudha,Updated: 26 May, 2018 06:46 PM

mother safe her child for leopard

कोयंबतूर के वलपराई में अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक महिला ने बहादुरी से तेंदुए का सामना किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मुतुलक्ष्मी अपनी बेटी सत्या के साथ घर के आहाते में जलावन चुन रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्ची पर झपटा...

नेशनल डेस्क: कोयंबतूर के वलपराई में अपनी 11 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए एक महिला ने बहादुरी से तेंदुए का सामना किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मुतुलक्ष्मी अपनी बेटी सत्या के साथ घर के आहाते में जलावन चुन रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठा तेंदुआ बच्ची पर झपटा और उसे खींचने लगा। 

मुतुलक्ष्मी ने सूझ-बूझ दिखाते हुए जलावन से ही तेंदुए पर वार करना शुरू किया। इस प्रहार से घबराकर तेंदुए ने लड़की को छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकला। उन्होंने बताया कि तेंदुए के इस हमले में सत्या जख्मी हो गयी और उसे पोल्लाची में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में जानकर वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए को पकडऩे का फैसला किया है। इस क्षेत्र में यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से भटक रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!