Edited By Pardeep,Updated: 24 Nov, 2026 08:44 PM

गुजरात के जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना कस्बे में एक दोपहिया वाहन से मोटरसाइकिल की टक्कर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 23 वर्षीय जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सोमवार रात हुई, जब दिग्विजयसिंह...
जूनागढ़ः गुजरात के जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना कस्बे में एक दोपहिया वाहन से मोटरसाइकिल की टक्कर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 23 वर्षीय जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सोमवार रात हुई, जब दिग्विजयसिंह सिसोदिया अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिसोदिया दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ के साथ तैनात थे और अपने गृहनगर मालिया हाटीना जाने के लिए 10 दिन की छुट्टी पर थे। पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि सिसोदिया एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गृहनगर आए थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दूसरी मोटरसाइकिल के चालक राजवीर बलगरिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।