Salman Khan Firing: मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Apr, 2024 08:21 AM

mumbai police bollywood actor salman khan

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने की फायरिंग की जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फौरन  सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई जिसके बाद  पुलिस जांच कर रही है है।

नेशनल डेस्क: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने की फायरिंग की जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फौरन  सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया।
 PunjabKesari


मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

इम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। सलमान खान के बंगले के बाहर गोली किसने चलाई ये अभी जांच का विषय है, लेकिन सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

पिछले साल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा था कि  खान उन 10 मुख्य लक्ष्यों की सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खत्म करने की योजना बनाई थी, अभिनेता की कुख्यात 1998 काले हिरण शिकार घटना का हवाला देते हुए, जिसने गैंगस्टर के अनुसार, बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया था। बिश्नोई ने खुलासा किया कि उनके गुर्गे, संपत नेहरा ने संभावित हिट के लिए मंच तैयार करते हुए, खान के बांद्रा आवास का सर्वे  किया था। हालांकि, नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ लिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!