नड्डा की नई टीम ने जताया, बंगाल, तमिलनाडु, केरल में जीत का इरादा

Edited By Yaspal,Updated: 06 Oct, 2020 06:29 PM

nadda s new team expresses intent to win in bengal tamil nadu kerala

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी टीम से मंगलवार को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया और बिहार के साथ ही अगले वर्ष पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु एवं पुड्डुचेरी में भी विजय पताका फहराने का इरादा जताया। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी टीम से मंगलवार को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया और बिहार के साथ ही अगले वर्ष पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु एवं पुड्डुचेरी में भी विजय पताका फहराने का इरादा जताया। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, सचिवों, संगठन मंत्रियों सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की आज यहां पहली बैठक हुई। सोमवार शाम को राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक हुई थी।

भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि बैठक में किसान जागरण अभियान, कोरोना संकट, श्रम कानूनों सहित अनेक विषयों पर चर्चा के साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु एवं पुड्डुचेरी में अगले वर्ष होने वाले चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया गया। बिहार विधानसभा के चुनावों तथा मध्यप्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के उपचुनावों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में आगामी चुनावों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। वर्तमान में जो बिहार में चुनाव चल रहा है और मध्यप्रदेश, गुजरात मिलाकर 58 उपचुनाव भी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इन सब में भी हम विजय होंगे और बिहार में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।''
PunjabKesari
गौतम ने कहा, ‘‘किसान जागरण अभियान को जन-जन तक ले जाना है और लोगों को ये बताना कि किस प्रकार कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) एवं नागरिकता संशोधन कानून की तरह ही कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है।'' उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि देश का आम किसान नये कृषि कानूनों का समर्थन कर रहा है। एक दो राज्यों में राजनीतिक कारणों से विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कोरोना संकट से निपटने के लिए जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस दूरद्दष्टि एवं सूझबूझ का परिचय दिया है, उसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

गौतम ने कहा कि मोदी ने लगातार देश के कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने का काम किया। आज देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 85 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र डेढ़ प्रतिशत है। उन्होंने चुनौती को अवसर में बदला और देश चंद महीनों में पीपीई किट के मामले में विश्व में दूसरे नंबर का उत्पादक देश बन गया। भाजपा महासचिव ने कहा कि इस संकट काल में सभी पाटिर्यां और उनके कार्यकर्ता घरों में ही रहे। लेकिन भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पाटर्ी के समस्त कार्यकर्ता क्षेत्रों में जनता के बीच रहे और हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान भी दिया जिनमें विधायक, मंत्री एवं सांसद तक शामिल हैं।

गौतम ने कहा कि बैठक में नए श्रम कानूनों के बारे में भी चर्चा हुई है। नये श्रम कानूनों से महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार, पारिश्रमिक मिल सकेगा, मेडिकल सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा भी अनिवार्य हुई है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी पेंशन सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता श्रम सुधार को लेकर श्रमिकों और जनता से संवाद करेंगे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!