अपने जन्मदिन पर केंद्र के खिलाफ अनशन पर बैठे नायडू, PM मोदी ने दी बर्थडे की बधाई

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Apr, 2018 01:30 PM

naidu sitting on fast against the center on his birthday

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। नायडू अपने जन्मदिन पर राज्य के प्रति केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उपवास पर बैठे हैं। उनका यह उपवास शाम 7 बजे तक चलेगा। भले ही नायडू केंद्र के खिलाफ अनशन पर बैठे...

अमरावती (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। नायडू अपने जन्मदिन पर राज्य के प्रति केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उपवास पर बैठे हैं। उनका यह उपवास शाम 7 बजे तक चलेगा। भले ही नायडू केंद्र के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पुराने दोस्त को जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूले। मोदी विदेश दौरे पर हैं और उनका वहां काफी बिजी शेड्यूल हैं।
 

प्रधानमंत्री ने नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री का अपने आलोचकों के साथ भले ही संबंध कैसा भी हो लेकिन वे उनको जन्मदिन की शुभकमनाएं देने नहीं भूलते हो। चाहे फिर वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हों या फिर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह। बता दें कि नायडू  आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!