बंगाल से पीएम मोदी LIVE, बोले- चुनाव में हार देख ममता बनर्जी अपने पुराने खेल पर उतर आई है

Edited By vasudha,Updated: 10 Apr, 2021 04:29 PM

narendra modi election campaign mamata banerjee

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2 मई से बंगाल में असोल परिवर्तन का महायज्ञ शुरू होगा। ये महायज्ञ तुष्टिकरण, तोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा। अब बंगाल में सबका...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  2 मई से बंगाल में असोल परिवर्तन का महायज्ञ शुरू होगा। ये महायज्ञ तुष्टिकरण, तोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा। अब बंगाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास का डबल इंजन लगने वाला है।

PunjabKesari

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार:-

  • दशकों के लंबे इंतजार के बाद बंगाल में आशोल पोरिबोरतोन का महायज्ञ शुरु हुआ है।
  • यहां के कण-कण में हमारी आस्था, हमारे दर्शन, हमारे अध्यात्म की गाथाएं हैं।
  • भाजपा देश का एकमात्र दल है जिसे वैचारिक ऊर्जा पश्चिम बंगाल की मिट्टी से मिलती रही है।
  • बीजेपी की डबल इंजन सरकार, बंगाल को नया राजनीतिक वातावरण देगी।
  • सरकार के फैसले सरकार तय करेगी तोलाबाज नहीं। प्रशासन के फैसले प्रशासन लेगा, तोलाबाज नहीं। पुलिस के फैसले, पुलिस करेगी, तोलाबाज नहीं।
  • इस बार बैसाख की आंधी, टीएमसी सरकार और उसके गुंडों को भी उड़ा कर ले जाएगी।

PunjabKesari
दीदी अब अपने पुराने खेल पर उतर आई है: पीएम मोदी

  • आज दीदी, केंद्रीय वाहिनी को गाली दे रही हैं। आज दीदी, EVM को गाली दे रही हैं। हालत तो ये है कि दीदी आज अपनी पार्टी के ही पोलिंग एजेंट्स को गाली देने लगी हैं।
  • दीदी के साथी अनुसूचित जाति के लोगों को गाली दे रहे हैं। दीदी इतनी हताश हो चुकी हैं कि वो बंगाल के मतदाताओं को बदनाम कर रही हैं।
  • चुनाव में हार निश्चित देख दीदी अब अपने पुराने खेल पर उतर आई है।
  • लोकतंत्र के उत्सव में भी दीदी आप माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रही हैं।

PunjabKesari
ये 2021 का बंगाल है: पीएम मोदी

  • आदरणीय दीदी, याद रखिए, ये 2021 का बंगाल है। अब आपको लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
  • आप बंगाल के लोगों को डराने की, उनमें भय फैलाने की जितनी कोशिश कर रही हैं, उतने ही ज्यादा लोग आपको हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं।
  • आदरणीय दीदी,  आप इस बात को समझिए, ये दृष्य देखिए!
  • बंगाल का चुनाव सिर्फ भाजपा नहीं लड़ रही है, बंगाल का चुनाव बंगाल की जनता लड़ रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!