Women's Day पर PM मोदी का ट्वीट, महिलाओं के अहम योगदान के लिए कहा 'शुक्रिया'

Edited By ,Updated: 08 Mar, 2016 12:51 PM

narendra modi tweet on women s day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया। मोदी ने ट्वीट में लिखा कि वे महिलाओं की निपुणता को सलाम करते हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं के अपरिहार्य योगदान के प्रति आभार भी प्रकट किया। साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया।
 

उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने दृढ़ता दिखाई है। साथ ही मोदी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास के लिए की जा रही पहल और मुद्रा बैंक देश की नारी शक्ति को सशक्त करने में योगदान देगी। साथ ही मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाया है।

महिला दिवस के मौके पर आज संसद में ज्यादा से ज्यादा महिला सदस्यों को उनकी बात रखने का मौका दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में यह सुझाव दिया था। अब सरकार आज इसे लागू करेगी। संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिला है।
 

आज संसद में ज्यादा से ज्यादा महिला सांसदों को अपनी बात रखने का मौका देने की कोशिश की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी ऐसी ही राय जताई है। देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष अभियान के तहत आज सिर्फ महिला आवेदकों के पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए लंबित सत्यापन दस्तावेजों का निपटारा करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस साल में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन होना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!