Google ने डूडल बनाकर इस खास अंदाज में मनाया भारत की आजादी का जश्न

Edited By Anil dev,Updated: 15 Aug, 2022 11:51 AM

national news punjab kesari google doodle independence day kite

सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा से प्रेरित रंग-बिरंगा डूडल पेश किया। यह आकर्षक डूडल गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘इंडिया की उड़ान' परियोजना के बाद पेश किया गया है, जो...

नेशनल डेस्क: सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा से प्रेरित रंग-बिरंगा डूडल पेश किया। यह आकर्षक डूडल गूगल आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘इंडिया की उड़ान' परियोजना के बाद पेश किया गया है, जो इन 75 वर्षों के दौरान भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और ‘देश की अटूट और अमर भावना पर आधारित है।' 

डूडल केरल की कलाकार नीति ने तैयार किया है। इसमें एक महिला पतंग बनाते और कुछ लड़के पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे कुछ इमारतें और उगता सूरज दिखाई दे रहा है। गूगल ने डूडल में जीआईएफ एनिमेशन शामिल किया है, जिससे तिरंगे की थीम पर आधारित पतंगें उड़ती नजर आ रही हैं और डूडल काफी जीवंत लग रहा है। इसमें एक लड़की दिल के चिह्न वाली पतंग थामे नजर आ रही है, जबकि एक लड़का उसके हाथों में मौजूद चरखी की डोर से उड़ती पतंग को देख रहा है, जिस पर ‘75' अंक दर्ज है। 

गूगल ने अपने आधिकारिक पेज पर कहा, “1947 में आज ही के दिन भारत आधिकारिक तौर पर एक लोकतांत्रिक देश बना था। वहां लगभग दो सौ साल के ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था। आजादी के लिए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ। महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने सविनय अवज्ञा और अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया।” वहीं, डूडल तैयार करने वाली कलाकार नीति ने कहा कि यह डूडल ‘पतंगों से जुड़ी संस्कृति को दर्शाता है, जिसमें रंग-बिरंगी और आकर्षक पतंगें बनाने के शिल्प से लेकर इसे उड़ाने के लिए समुदायों के एक साथ आने का सुखद अनुभव तक शामिल है।' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!