Edited By Ramanjot,Updated: 14 Feb, 2026 05:25 PM

देश की सेवा का सपना देखने वाले NCC कैडेट्स के लिए बड़ी खबर है। Indian Army ने NCC Special Entry Scheme 124th Course (October 2026) के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नेशनल डेस्क: देश की सेवा का सपना देखने वाले NCC कैडेट्स के लिए बड़ी खबर है। Indian Army ने NCC Special Entry Scheme 124th Course (October 2026) के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस एंट्री में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों को एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट और ग्रेजुएशन अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
NCC Special Entry 124th Course 2026 – मुख्य जानकारी
- कुल वैकेंसी: 76
- पुरुष: 63 + बैटल कैजुअल्टी वार्ड्स के लिए अतिरिक्त सीटें
- महिला: 5 + 1 (बैटल कैजुअल्टी वार्ड्स)
- आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
- अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
- कोर्स प्रारंभ: अक्टूबर 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: joinindianarmy.nic.in
योग्यता और आयु सीमा
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन
- NCC ‘C’ सर्टिफिकेट में न्यूनतम ‘B’ ग्रेड
- अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार
- आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष (1 जुलाई 2026 तक)
- जन्म 2 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2007 के बीच
चयन प्रक्रिया – कैसे होगा सिलेक्शन?
- मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- NCC ‘C’ ग्रेड:
- ‘A’ ग्रेड – 50 बोनस अंक
- ‘B’ ग्रेड – 25 बोनस अंक
- ग्रेजुएशन प्रतिशत के आधार पर अतिरिक्त अंक
- SSB इंटरव्यू
- मेडिकल टेस्ट
- फाइनल मेरिट लिस्ट
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उम्मीदवार के पास ‘B’ ग्रेड और 78% अंक हैं, तो उसे 25 बोनस अंक के साथ अतिरिक्त मेरिट लाभ मिलेगा। ‘A’ ग्रेड वालों को और अधिक बढ़त मिलती है।
ट्रेनिंग और सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को Officers Training Academy (OTA), चेन्नई में 49 हफ्तों की प्री-कमीशन ट्रेनिंग दी जाएगी।
- ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड: ₹56,100 प्रति माह
- कमीशन के बाद रैंक: लेफ्टिनेंट
- अनुमानित CTC: ₹17–18 लाख प्रतिवर्ष (भत्ते और अन्य सुविधाएं शामिल)
- साथ ही University of Madras से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिफेंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज
सेवा अवधि
यह शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एंट्री है, जिसमें न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अनिवार्य है। बाद में सेवा विस्तार या रिलीज का विकल्प सेना के नियमों के अनुसार मिलता है।
SSB इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?
- NCC से जुड़े ड्रिल, कैंप और एक्टिविटीज की जानकारी रखें
- आत्मविश्वास से संवाद करें (भाषा से ज्यादा स्पष्टता जरूरी)
- आर्मी की बेसिक नॉलेज: करंट अफेयर्स, मिलिट्री ऑपरेशंस, मैप रीडिंग
- लीडरशिप, टीमवर्क और Officer Like Qualities प्रदर्शित करें
ऐसे करें आवेदन
- joinindianarmy.nic.in पर जाएं
- “Officer Entry Application/Login” पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें
- NCC Special Entry Scheme चुनें
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें